जॉब्स

Rajasthan High Court Vacancy 2025: 10वीं पास के लिए राजस्थान हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी, 5728 पदों पर शुरू हुए आवेदन

Rajasthan High Court Vacancy 2025: राजस्थान हाईकोर्ट आज से राज्य की जिला अदालतों, न्यायिक अकादमी और विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) कर्मचारियों के 5670 पदों और ड्राइवर के 58 पदों पर सीधी भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

Image

Rajasthan High Court Vacancy 2025

Rajasthan High Court Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले 10वीं 12वीं पास युवाओं के पास शानदार मौका है। राजस्थान हाईकोर्ट आज से राज्य की जिला अदालतों, न्यायिक अकादमी और विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप डी) कर्मचारियों के 5670 पदों और ड्राइवर के 58 पदों पर सीधी भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। चपरासी की नई भर्ती में फॉर्म आप हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा कर सकेंगे।

Rajasthan High Court Vacancy 2025: चपरासी चतुर्थ श्रेणी भर्ती

राजस्थान हाई कोर्ट ने चपरासी के साथ ड्राइवरों पदों पर भी आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती राजस्थान के जिला न्यायालयों एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदों के लिए हैं।

पद का नाम वैकेंसी की संख्या
चपरासी 5670
ड्राइवर 58
कुल 5728

आयु सीमा:

- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (1 जनवरी 2026 को)

- अधिकतम आयु: 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए

सैलरी विवरण:

- प्रोबेशन पीरियड (2 वर्ष): ₹12,400 प्रति माह

- स्थायी नियुक्ति के बाद: पे-मैट्रिक्स लेवल-01 के अनुसार ₹17,700 - ₹56,200 प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया:

- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा

आवेदन शुल्क:

- सामान्य/क्रीमीलेयर ओबीसी/अन्य राज्य: ₹650

- राज्य के ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹550

- SC/ST/पूर्व सैनिक: ₹450

- दिव्यांगजन: कोई शुल्क नहीं

Rajasthan High Court Vacancy 2025: आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य योग्यताएं

- उम्मीदवार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो।

- उसे देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का व्यावहारिक ज्ञान होना आवश्यक है।

- इसके साथ ही राजस्थान की संस्कृति से परिचित होना भी ज़रूरी है।

- अभ्यर्थी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए, जिससे वह नौकरी की जिम्मेदारियों को कुशलता से निभा सके।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article