जॉब्स

Rajasthan HC Civil Judge Recruitment 2025: राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी, यहां करें आवेदन, जानें सैलरी

Rajasthan High Court Civil Judge Recruitment 2025: वकालत के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से सिविल जज भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 44 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Rajasthan High Court की ऑफिशियल वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाना होगा।

Image

राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज की वैकेंसी

Photo : iStock

Rajasthan High Court Civil Judge Recruitment 2025: राजस्थान हाईकोर्ट की तरफ से सिविल जज भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 44 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवदन कर सकते हैं। वकालत के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Rajasthan High Court की ऑफिशियल वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाना होगा।

राजस्थान हाईकोर्ट की इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हो जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन फीस जमा करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 मार्च तक का समय दिया गया है। वहीं, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

RHC Civil Judge Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- hcraj.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Current Openings के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Civil Judge Posts के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Rajasthan High Court Civil Judge Recruitment 2025 के ऑप्शन पर जाएं।
  • अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

Rajasthan HC Civil Judge Application Fees

राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज पद पर आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी और अन्य राज्य के कैंडिडेट्स को फीस के तौर पर 1500 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा ओबीसी और EWS के लिए फीस 1200 रुपये है। वहीं, एससी-एसटी और दिव्यांग के लिए फीस 800 रुपये है। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।

Rajasthan HC Civil Judge Salary: कितनी होगी सैलरी?

राजस्थान हाईकोर्ट में सिविल जज के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एलएलबी या बीए एळएलबी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा 40 साल से कम होनी चाहिए। इसमें उम्मीदवारों के उम्र की गणना 1 जनवरी 2016 के आधार पर होगी। इस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 77,840 रुपये से 1,36,520 रुपये मिलेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article