जॉब्स

Sarkari Job: राजस्थान हाईकोर्ट में ग्रुड डी व ड्राइवरों के 5728 पदों को भरने शुरू हुए आवेदन, 10वीं 12वीं पास की बल्ले बल्ले

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025: राजस्थान हाईकोर्ट में चौथी क्लास की भर्ती की जा रही है, ये राजस्थान के उन लोगों के लिए बहुत बड़ा अवसर है, जो अच्छे से पढ़ लिख नहीं पाए, क्योंकि इन पदों पर आवेदन के लिए हायर एजुकेशन नहीं मांगा गया है। केवल 10वीं 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं, कुल 5728 पद भरे जाने हैं, जिनमें से ग्रुप डी के 5670 पद खाली हैं।

Image

राजस्थान हाईकोर्ट में ग्रुड डी व ड्राइवरों के 5728 पद

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025: अगर आप 10वीं, 12वीं पास हैं, और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो ये खबर वाकई आपके काम आ सकती है। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य की विभिन्न अदालतों, न्यायिक अकादमी और विधिक सेवा प्राधिकरणों में चौथे क्लास यानी ग्रुप डी कर्मचारी और ड्राइवर के पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की है। उम्मीदवार hcraj.nic.in/hcraj/ से आवेदन कर सकते हैं, जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 5670 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा।

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025: किसकी होगी नियुक्ति

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5670 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 58 ड्राइवरों की भी भर्ती की जाएगी।

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025 Imp Date: महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन प्रक्रिया आज 27 जून 2025 से शुरू हो गई है, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तारीख 26 जुलाई 2025 है। आवेदन के लिए उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in/hcraj/ पर जाएं।

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025 Eligibility: पात्रता

ग्रुप डी वैकेंसी के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जबकि ड्राइवर के लिए 12वीं पास होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी होना जरूरी है।

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025 Age: उम्र सीमा

राजस्थान हाईकोर्ट क्लास IV वैकेंसी के लिए 18 साल से 40 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025 Fee: कितनी होगी फीस

सामान्य और क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ राजस्थान से बाहर के आवेदकों के लिए 750 रुपये, जबकि राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर/ एससी/ एसटी के अभ्यर्थी के लिए 600 रुपये शुल्क निर्धारित है।

Rajasthan High Court 4th Class Vacancy 2025 Selection: कैसे होगा चयन

योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। दोनों के अंकों को मिलाकर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी। इंटरव्यू 15 अंकों का होगा। जबकि ड्राइवर भर्ती लिखित परीक्षा 90 अंकों की होगी। इंटरव्यू 10 अंकों का होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article