Railway Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए (Railway Recruitment 2025) खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड एक के बाद एक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर (Railway Section Controller Recruitment) रहा है। हाल ही में आरआरबी ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrb.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 15 सितंबर से लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 14 अक्टूबर 2025 है। यहां आप आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway Section Controller Recruitment 2025
| नोटिफिकेशन डेट (Notification Date) | 22 अगस्त 2025 |
| एप्लीकेशन डेट (Application Date) | 15 सितंबर 2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date For Apply Online) | 14 अक्टूबर 2025 |
| फॉर्म में करेक्शन की तारीख (Form Correction Date) | |
| एडमिट कार्ड (Admit Card) |
Railway Section Controller Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Railway Section Controller Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- यहां RRB Section Controller Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Registraion करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- फिर Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब Application Fees का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें
- आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर Application Form की एक छायाप्रति निकाल लें।
Railway Section Controller Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General)/ ईडब्ल्यूएस (EWS)/ ओबीसी (OBC) - 500 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST)/ (PH)- 250 रुपये
- महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए - 250 रुपये
- फॉर्म में करेक्शन के लिए चार्ज - 250 रुपये
यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपना भुगतान कर सकेंगे।
Railway Section Controller Selection Process: चयन प्रक्रिया
- सीबीटी परीक्षा (CBT
- स्किल टेस्ट (Skill Test)
- डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Document Verification)
- मेडिकल एग्जामिनेशन (Medical Examination)
- फाइनल सेलेक्शन लिस्ट (Final Selection List)
Railway Section Controller Salary: सैलरी
रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 से 44,900 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा एचआरए, डीए और टीए समेत तमाम तरह का भत्ता शामिल होगा।
