Railway Recruitment 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर 25 मार्च तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य आवश्यक जानकारी चेक कर सकते हैं।
SECR Apprentice Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेड अप्रेंटिस के कुल 835 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, कारपेंटर के 38 पद, इलेक्ट्रीशियन के 182 पद, फिटर के 208 पद, वेल्डर के 19 पद, वायरमैन के 90 पद, टर्नर के 4 पद और मशीनिस्ट के 4 पद सहित अन्य कई पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
How to apply for SECR Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
Railway Apprentice Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट अनिवार्य है।
