जॉब्स

Railway Recruitment 2024: ईस्टर्न रेलवे में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Railway Recruitment 2024 Sarkari Naukri: दसवीं पास के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। भारतीय रेलवे के ईस्टर्न रेलवे जोन में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्तियां निकली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। ऐसे में जो इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो Eastern Railway की ऑफिशियल वेबसाइट- er.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

रेलवे में सरकारी नौकरी

Photo : Times Now Digital

Railway Recruitment 2024 Sarkari Naukri: भारतीय रेलवे के ईस्टर्न रेलवे जोन में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्तियां निकली है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। ऐसे में जो इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो Eastern Railway की ऑफिशियल वेबसाइट- er.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

दसवीं पास के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 23 अक्टूबर 2024 तक का समय दिया गया है। इस वैकेंसी के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

ER Apprentice Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- er.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले Latest Vacancies के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर RRC ER Railway Apprentice Various Trade Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं।
  • अब Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • फीस जमा करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RRC ER Railway Apprentice Various Trade Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

रेलवे में सरकारी नौकरी के लिए जारी इस वैकेंसी में जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स को ही 100 रुपये फीस जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी, महिला और दिव्यांग के लिए फ्री में आवेदन करने का विकल्प खुला है। इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस मजा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी।

RRC Apprentice Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

रेलवे भर्ती सेल की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसमें संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट रखने वाले आवेदन के पात्र होते हैं। वहीं, बात करें उम्र की तो इसमें 15 साल से ज्यादा और 24 साल से कम उम्र वाले आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article