जॉब्स

Railway Recruitment 2024: कोंकण रेलवे में 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएट्स के लिए नौकरी का मौका, इस डेट से करें अप्लाई

Konkan Railway Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। 10वीं पास से लेकर ग्रैजुएट अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट konkanrawaily.con पर 16 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Railway Recruitment 2024

Konkan Railway Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट konkanrawaily.con पर 16 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Konkan Railway Vacancy 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कोंकण रेलवे में कुल 190 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सीनियर सेक्शन ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) के 5 पद, टेक्नीशियन-III (इलेक्ट्रिकल) के 15 पद, असिस्टेंट लोको पायलट के 15 पद, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिविल) के 5 पद, ट्रैक मेनटेनर के 35 पद, टेक्नीशियन-III (मकैनिकल) के 20 पद, स्टेशन मास्टर के 10 पद, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 5 पद, पॉइंट्स मैन के 60 पद, ESTM- III के 15 पद और कॉमर्शियल सुपरवाइजर के 5 पद शामिल हैं।

KRCL Konkan Railway Recruitment 2024: कितनी होनी चाहिए आयु

कोंकण रेलवे में इन पदों पर भर्ती के लिए 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रैजुएट अभ्यर्थी भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 36 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

How to apply for KRCL Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Konkan Railway Sarkari Naukri 2024: कितना मिलेगा वेतन

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18000 रुपये से लेकर 44900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट konkanrailway.com पर 16 सितंबर से 6 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 885 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article