Times Now Navbharat
live-tv
Premium

US मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार के क्या मायने, अमेरिकी सरकार में अब क्या-क्या बदल जाएगा?

यह हार डोनाल्ड ट्रंप के बाकी बचे दो साल के कार्यकाल के लिए कितना बड़ा राजनीतिक संकट बनकर उभरी है? अब राष्ट्रपति ट्रंप के अगले दो साल के कार्यकाल में क्या-क्या बदल सकता है? विस्तार से इसे समझते हैं।

Image
मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को लगा बड़ा झटका
Authored by: अमित कुमार मंडल
Updated Nov 4, 2026, 13:18 IST
Follow on Google News

US Midterm Elections: अमेरिका में 2026 के मध्यावधि चुनावों (US Midterm Elections 2026) के परिणाम सामने आ चुके हैं, जहां डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) के साथ-साथ सीनेट (Senate) पर भी अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के ठीक दो साल बाद आए ये नतीजे ट्रंप प्रशासन और रिपब्लिकन पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माने जा रहे हैं। ये कितना बड़ा संकट है ट्रंप प्रशासन के लिए? यह हार डोनाल्ड ट्रंप के बाकी बचे दो साल के कार्यकाल के लिए कितना बड़ा राजनीतिक संकट बनकर उभरी है? अब राष्ट्रपति ट्रंप के अगले दो साल के कार्यकाल में क्या-क्या बदल सकता है? विस्तार से इसे समझते हैं।

ट्रंप को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटकाअमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानी प्रतिनिधि सभा, दोनों में बहुमत हासिल कर लिया है। इससे रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस पर नियंत्रण खत्म हो गया है। अब अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स की ताकत बढ़ गई है। एग्जिट पोल और शुरुआती रुझानों के अनुसार, यह चुनाव ट्रंप की प्राथमिक नीतियों पर जनता के कड़े जनमत संग्रह की तरह रहा। महंगाई, टैरिफ नीतियां और विदेश नीति (विशेषकर ईरान से तनाव) ऐसे मुद्दे रहे जिनसे आम मतदाताओं का असंतोष बढ़ा और रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान झेलना पड़ा। इस साफ मतलब है कि संसद के दोनों सदनों में बहुमत खोने के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप अपने मनमाफिक कानून और नीतियां सीधे तौर पर लागू नहीं कर पाएंगे।

अब संसद में क्या बदलेगा?

  • अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत मिलने से डेमोक्रेट्स को कई अहम अधिकार मिलेंगे
  • सीनेट में मेजॉरिटी लीडर तय करने की ताकत
  • प्रतिनिधि सभा में स्पीकर चुनने का अधिकार
  • संसद में किन विधेयकों पर चर्चा और वोटिंग होगी, इसमें बड़ी भूमिका
  • राष्ट्रपति के प्रस्तावों को रोकने या उनमें बदलाव की कोशिश करने की ताकत

ट्रंप के कानूनों पर लग सकता है ब्रेक

अब ट्रंप प्रशासन के लिए अपनी नीतियों और नए कानूनों को संसद से पास कराना आसान नहीं होगा। डेमोक्रेट्स किसी प्रस्ताव का विरोध कर सकते हैं और उसे आगे बढ़ने से रोक सकते हैं। इससे ट्रंप को विपक्ष के साथ बातचीत और समझौता करना पड़ सकता है।

सीनेट में डेमोक्रेट्स को क्या फायदा होगा?

  • सीनेट में बहुमत मिलने के बाद डेमोक्रेट्स को राष्ट्रपति के प्रमुख नियुक्तियों पर अहम भूमिका मिल जाएगी।
  • कैबिनेट और प्रशासनिक पदों के लिए नामांकन की पुष्टि
  • संघीय न्यायाधीशों की नियुक्ति पर फैसला
  • राष्ट्रपति के कई अहम उम्मीदवारों की नियुक्ति रोकने की क्षमता
  • यानी ट्रंप के लिए अपनी पसंद के अधिकारियों और न्यायाधीशों की नियुक्ति कराना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

क्या ट्रंप के खिलाफ जांच भी बढ़ सकती है?

प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलने के बाद डेमोक्रेट्स को संसदीय समितियों का नेतृत्व और जांच से जुड़े अधिकार मिलेंगे। वे ट्रंप प्रशासन के फैसलों, सरकारी नीतियों और विभिन्न मामलों की जांच के लिए सुनवाई कर सकते हैं। अधिकारियों को सवालों के जवाब देने के लिए बुलाया जा सकता है।

क्या ट्रंप को महाभियोग का सामना करना पड़ सकता है?

डेमोक्रेट्स के पास प्रतिनिधि सभा में बहुमत होने से महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की राजनीतिक संभावना बढ़ सकती है। लेकिन सिर्फ महाभियोग प्रस्ताव लाना और राष्ट्रपति को पद से हटाना अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। प्रतिनिधि सभा में महाभियोग के लिए बहुमत और सीनेट में दोषी ठहराने के लिए दो-तिहाई वोट जरूरी होते हैं। इसलिए राष्ट्रपति को पद से हटाना आसान नहीं होगा।

ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें

ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें

ट्रंप के सामने अब क्या विकल्प होंगे?

कांग्रेस में डेमोक्रेट्स के बहुमत के बाद ट्रंप प्रशासन को विपक्ष के साथ मिलकर काम करना पड़ सकता है। ट्रंप ने चुनावी नतीजों को स्वीकार करने और डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की बात कही है। हालांकि, उन्होंने उन विधेयकों पर वीटो लगाने की चेतावनी भी दी है जिनसे वह सहमत नहीं होंगे। यानी ट्रंप राष्ट्रपति बने रहेंगे, लेकिन अगले दो साल में उनके फैसलों पर संसद की निगरानी और राजनीतिक चुनौती बढ़ सकती है।

ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल करने के बाद डेमोक्रेट्स को अच्छा काम करने के लिए बधाई दी। सीबीएस न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उनका संदेश है, डेमोक्रेट्स को बधाई, और मैं अपने देश की भलाई के लिए आपके साथ काम करने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव में उम्मीदवार नहीं था, और इसके बारे में कुछ नहीं किया जा सकता था। उन्होंने आगे कहा, अगर मैं होता, तो हम जीत जाते। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वह विपक्षी दल के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं, और कहा, मैं कई डेमोक्रेट्स को जानता हूं। मेरे पास पूर्ण वीटो शक्ति है, और मुझे यकीन है कि हम मिलकर समस्या का समाधान निकाल लेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर "वीटो" लिखा हुआ लाल रंग की MAGA शैली की बेसबॉल टोपी की तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि वे मेरे साथ काम करना चाहेंगे। अन्यथा मैं सब कुछ वीटो कर दूंगा, और वे ऐसा नहीं चाहेंगे।

End of Article