NPCIL Recruitment 2024: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट npcil.co.in पर 22 अगस्त 2024 से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
NPCIL Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एनपीसीआईएल में स्टाइपेंडरी ट्रेनी के कुल 279 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 109 पद, एससी के लिए 45 पद, एसटी के लिए 34 पद, ओबीसी के लिए 53 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 26 पद शामिल हैं। इसके अलावा 12 रिक्तियां बैकलॉग में है। बता दें कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 20 हजार से लेकर 22 हजार रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।
NPCIL Vacancy 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई
स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबंधित विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10वीं या 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for NPCIL Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
NPCIL Latest Vacancy 2024: कितना देना होगा शुल्क
स्टाइपेंडरी ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
योग्य अभ्यर्थी एनसीपीआईएल की वेबसाइट पर 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
