Railway Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment 2025) खबर है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के 3518 पदों पर भर्ती निकाली है। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तीरक 29 सितंबर 2025 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर (Railway Apprentice Recruitment) सकते हैं। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां आप वेस्ट सेंट्रल रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway Apprentice Recruitment 2025: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख
- नोटिफिकेशन डेट (Notification Date) - 20 अगस्त
- आवेदन की शुरुआत (Application Start Date) - 30 अगस्त
- आवेदन करने की आखिरी तारीख (Application Form Last Date) - 29 सितंबर 2025
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख (Last Date Fee Payment) - 29 सितंबर 2025
Railway Apprentice Recruitment 2025 Qualification: क्वालिफिकेशन
रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की डिग्री अनिवार्य है।
Railway Apprentice Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु (Minimum Age) - 15 साल
- अधिकतम आयु (Maximum Age) - 24 साल
Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RRC WCR Apprentice Recruitment 2025 पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चला जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Railway Apprentice Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग (General)/ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS)- 141 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST)/पीडब्ल्यूडी (PwBD) - 41 रुपये
