नवरात्रि व्रत में बार-बार कुछ खाने का करता है मन? ये 5 स्नैक्स हो सकते हैं हेल्दी ऑप्शन

Healthy Snacks for Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में बार-बार भूख लगने पर हेल्दी स्नेक्स आपके लिए हेल्दी विकल्प हो सकते हैं। जानिए कुछ स्नैक्स के ऑप्शन जिन्हें आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

Authored by: gulshan kumarUpdated Oct 10 2026, 13:37 IST
​नवरात्रि के लिए हेल्दी स्नैक्स​Image Credit : Canva/Pinterest01 / 07

​नवरात्रि के लिए हेल्दी स्नैक्स​

नवरात्रि में व्रत रखना आस्था और साधना से जुड़ा अनुभव है, लेकिन दिनभर कामकाज के बीच बार-बार भूख लगना कई लोगों के लिए परेशानी बन जाता है। ऐसे में कुछ हेल्दी स्नैक्स को डाइट में शामिल करें। जो स्वाद के साथ शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी दें। आइए जानते हैं नवरात्रि व्रत में खाए जाने वाले 5 ऐसे स्नैक्स के बारे में, जो पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं।

​1. रोस्टेड मखाना​Image Credit : Canva/Pinterest02 / 07

​1. रोस्टेड मखाना​

अगर व्रत के दौरान हल्की भूख लग रही है, तो भुने हुए मखाने अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इनमें कुछ मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है। इन्हें थोड़े घी में भूनकर सेंधा नमक और भुने जीरे के साथ चाट की तरह तैयार किया जा सकता है।

​2. दही और फल​Image Credit : Canva/Pinterest03 / 07

​2. दही और फल​

व्रत में कुछ ठंडा और ताजगी देने वाला खाने का मन हो, तो दही और फलों का बाउल आजमाएं। दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, जबकि फल फाइबर और विटामिन देते हैं। केला, सेब और अनार जैसे फलों को ताजे दही के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।

​3. मिक्स नट्स​Image Credit : Canva/Pinterest04 / 07

​3. मिक्स नट्स​

मूंगफली में प्रोटीन और हेल्दी फैट होते हैं, जो पेट भरा महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। व्रत के नियमों के अनुसार अनुमत मात्रा में भुनी मूंगफली और मखाने मिलाकर एक पौष्टिक स्नैक तैयार किया जा सकता है।

​4. साबूदाना टिक्कीImage Credit : Canva/Pinterest05 / 07

​4. साबूदाना टिक्की

साबूदाना व्रत में पसंद किए जाने वाले लोकप्रिय खाद्य पदार्थों में से एक है। उबले आलू, भिगोए हुए साबूदाने और थोड़ी मूंगफली से टिक्की बनाई जा सकती है। इसे डीप फ्राई करने के बजाय कम तेल में तवे पर सेंकें। इससे तेल की मात्रा कम रखने में मदद मिलेगी।

​5. कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का चीलाImage Credit : Canva/Pinterest06 / 07

​5. कुट्टू या सिंघाड़े के आटे का चीला

व्रत में बार-बार भूख लगने पर कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बना चीला भी अच्छा विकल्प है। इसमें उबला आलू, व्रत में अनुमत मसाले और थोड़ा सेंधा नमक मिलाया जा सकता है। इसे कम तेल में पकाएं और दही के साथ खाएं। आटे और दही का यह मेल स्नैक को अधिक संतुलित बनाने में मदद कर सकता है।

​व्रत में भूख से कैसे बचें?​Image Credit : Canva/Pinterest07 / 07

​व्रत में भूख से कैसे बचें?​

सिर्फ स्नैक्स चुनना ही काफी नहीं है, बल्कि दिनभर खाने-पीने का सही तरीका अपनाना भी जरूरी है। लंबे समय तक खाली पेट रहने के बजाय जरूरत के अनुसार छोटे अंतराल पर खाएं। पर्याप्त पानी पिएं और भोजन में फल, दही, मेवे तथा व्रत में अनुमत अन्य पौष्टिक चीजों को शामिल करें। केवल आलू, साबूदाना या मीठे खाद्य पदार्थों पर निर्भर रहने से बचें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!