Railway Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway Apprentice Recruitment 2025) खबर है। रेलवे भर्तो प्रकोष्ठ पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ, गोरखपुर, इज्जत नगर, गोंडा और वाराणसी के वर्कशॉप के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (Railway Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यहां 1104 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है। यहां आप आरआरसी एनईआर रेलवे के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Railway Apprentice Qualification, Age Limit: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
रेलवे भर्तो प्रकोष्ठ पूर्वोत्तर रेलवे के अप्रेंटिस के इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 साल होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 वर्ष, अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 29 साल और दिव्यांगजनों के लिए अधिकतम आयु 34 वर्ष निर्धारित है।
Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- ner.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NER Indian Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद अपना Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपदा आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
Railway Apprentice Application Fees: आवेदन शुल्क
यहां आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजन और महिला वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।
Railway Apprentice Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
रेलवे के अप्रेंटिस के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन शैक्षणिक और तकनीकी प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। फिर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
