जॉब्स

Sarkari Naukri: असिस्टेंट लाइनमैन बनने का मौका, 10वीं पास के लिए 2500 पदों पर भर्ती

Punjab State Power Corporation Recruitment 2025: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के अनुसार, इसमें 837 वैकेंसी महिलाओं के लिए है।

Image

Punjab State Power Corporation Recruitment 2025

Punjab State Power Corporation Recruitment 2025: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन के 2500 पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना के अनुसार, इसमें 837 वैकेंसी महिलाओं के लिए है। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://www.pspcl.in/ पर जाकर 13 मार्च तक करना है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू होगी। असिस्टेंट लाइनमैन पद पर भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। एससी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन फीस 885 रुपये और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1416 रुपये है।

बता दें कि असिस्टेंट लाइनमैन पद पर भर्ती होने वालों को पे लेवल-3 के अनुसार 25500 रुपये से 81100 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। असिस्टेंट लाइनमैन पद पर भर्ती होने के लिए लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को 10वीं पास होने के साथ उनके पास लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अपरेंटिस सर्टिफिकेट होना चाहिए। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और डिप्लोमा करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उनके पास भी लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अपरेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में नियम के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

एससी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अप्लीकेशन फीस 885 रुपये और अन्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1416 रुपये तय किया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article