UPSSSC PET Notification 2026 OUT: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से आयोग भविष्य में निकलने वाली विभिन्न ग्रुप 'C' भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय करता है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, PET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आवेदन पत्र में गलती होने पर 10 अगस्त 2026 से 8 सितंबर 2026 तक संशोधन (Correction) की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आवेदन से पहले OTR कराना होगा जरूरी
UPSSSC PET 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक OTR नहीं कराया है, उन्हें सबसे पहले आयोग के पोर्टल पर जाकर अपना OTR पूरा करना होगा। इसके बिना PET का आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
OTR एक बार पूरा होने के बाद उम्मीदवार भविष्य में UPSSSC की विभिन्न भर्तियों के लिए उसी रजिस्ट्रेशन का उपयोग कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ICAI CA Final Nov 2026: सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के लिए री-ओपन हुई एप्लीकेशन विंडो, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
महत्वपूर्ण तिथियां
- नोटिफिकेशन जारी होने की स्थिति: जारी
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 अगस्त 2026 आवेदन की अंतिम तिथि: 1 सितंबर 2026
PET परीक्षा क्यों है महत्वपूर्ण?
UPSSSC PET उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न ग्रुप 'C' भर्तियों में आवेदन करने के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। आयोग द्वारा जारी कई भर्तियों में उम्मीदवारों के लिए PET स्कोर अनिवार्य होता है। इसलिए जो अभ्यर्थी आने वाले समय में UPSSSC की विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें PET 2026 में जरूर शामिल होना चाहिए।
उम्मीदवारों के लिए सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होने के बाद अंतिम तारीख का इंतजार न करें। सबसे पहले अपना OTR पूरा करें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने के बाद समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन भरने के बाद उसकी एक प्रति आगे के लिए सुरक्षित रखना न भूलें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC भर्ती धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी, पूर्व सीएम रघुवर दास ने सरकार को घेरा
