Punjab Teacher Recruitment 2025, Punjab PTI Teacher Vacancy 2025: पंजाब में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Punjab Teacher Recruitment 2025) खबर है। पंजाब सरकार ने राज्य के प्राथमिक स्कूलों में पीटीआई टीचर के 2000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Punjab Teacher Vacancy 2025) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 23 जुलाई 2025 से लिंक एक्टिव कर (Punjab PTI Teacher Recruitment) दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी (Punjab PTI Teacher Vacancy) तारीख 25 अगस्त 2025 है। यहां आप पंजाब पीटीआई टीचर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Punjab Teacher Recruitment 2025: पंजाब पीटीआई टीचर के लिए क्वालिफिकेशन
पंजाब पीटीआई टीचर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही उनके पास दो साल का फिजिकल एजुकेशन में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट जैसे D.P.Ed या C.P.Ed अनिवार्य है। इसके मैट्रिक तक पंजाबी भाषा से पास होना भी अनिवार्य है।
Punjab PTI Teacher Recruitment 2025 Age Limit: पंजाब टीचर के लिए आयु सीमा
यहां आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए। हालांकि यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Punjab PTI Teacher Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ssapunjab.org पर जाएं।
- होमपेज पर DSE Punjab PTI Teacher Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर भविष्य में संदर्भों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Punjab Teacher Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क
पंजाब पीटीआई टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो यहां अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 2000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क है।
Punjab PTI Teacher Selection Process: यहां देखें चयन प्रक्रिया
पंजाब पीटीआई टीचर के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। रिटेन टेस्ट और पंजाबी क्वालिफाइंड टेस्ट क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल फिटनेट टेस्ट के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
