PSSSB Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने सेवादार और चौकीदार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर 26 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।
PSSSB Job Notification 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 172 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सेवादार के 150 और चौकीदार के 22 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 16 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलााव अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
How to apply for PSSSB Recruitment 2024
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम कब होगा, नोट कर लें पैटर्न
Punjab Sarkari Naukri 2024: कितना देना होगा शुल्क
योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर 26 अगस्त से 24 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए जनरल वर्ग के अभ्यर्थियों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य चेक कर लें।
