'Ramayana' Special Screening: नितेश तिवारी ने निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर दर्शकों क्रेज हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। निर्माताओं ने 'रामायण' की रिलीज से पहले मुंबई में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। आलिया भट्ट, सनी देओल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी और कुणाल कपूर जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी से इस खास शाम को यादगार बना दिया। रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म को लेकर सेलेब्स के बीच भी जबरदस्त चर्चा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की सुरक्षा को लेकर AICWA चिंतित, PM मोदी से की खास मांग)
'रामायण' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमावड़ा
मुंबई में होस्ट की गई 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग किसी बड़े इवेंट से कम नहीं रही। इस मूवी को सेलेब्स शुरुआत से ही सपोर्ट कर रहे हैं। खास बात यह है कि 'रामायण' को देखने पहुंचे सितारों ने अपने शानदार अंदाज से सबका ध्यान खींचा। जहां कई सेलेब्स ट्रेडिशनल लुक में नजर आए, वहीं कई ने मॉडर्न फैशन का तड़का लगाया।
आलिया भट्ट ने सादगी से जीता दिल
आलिया भट्ट की खूबसूरती और सादगी ने भी फैन्स का दिल जीता। उन्होंने हल्के सेज ग्रीन रंग की साड़ी पहनी, जिसे भारी कढ़ाई वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया था। मिनिमल मेकअप, सॉफ्ट वेवी हेयर और नाजुक एक्सेसरीज ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। आलिया के साथ उनकी सास और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर भी नजर आईं। दोनों रणबीर कपूर की फिल्म को सपोर्ट करने पहुंची थीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Mookuthi Amman 2' की रिलीज से पहले Nayanthara की चेन्नई के कालीकंबल मंदिर में पूजा, देखें वीडियो)
लारा दत्ता की खूबसूरती पर फिदा हुए फैन्स
लारा दत्ता ने स्क्रीनिंग के दौरान अपने एलिगेंट फैशन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने ब्लू कलर का सिल्क आउटफिट पहना, जिसमें कॉलर वाली ब्लाउज और मैचिंग पैटर्न वाली स्कर्ट शामिल थी। खुले बालों में लारा दत्ता ने पैप्स के सामने कई पोज दिए।
कुणाल कपूर का क्लासी अंदाज
कुणाल कपूर भी स्क्रीनिंग में अपने स्टाइलिश लुक के साथ पहुंचे। उन्होंने व्हाइट सूट के साथ हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी। कुणाल कपूर ने डार्क सनग्लासेस और मैचिंग फॉर्मल शूज के साथ अपने लुक पूरा किया।
सनी देओल, रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी पहुंचे
स्क्रीनिंग में सनी देओल अपने कूल और सहज अंदाज में नजर आए। वहीं रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी इस खास मौके पर साथ पहुंचे। बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया।
कब रिलीज होगी रामायण?
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर 'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। भव्य विजुअल्स, दमदार स्टारकास्ट और भारतीय पौराणिक कथा के शानदार चित्रण के कारण यह फिल्म साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। अब दर्शकों को इंतजार है कि बड़े पर्दे पर भगवान राम की यह महागाथा किस तरह का सिनेमाई अनुभव लेकर आती है।
