जॉब्स

RPF Constable Exam 2024 Date: आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम कब होगा, नोट कर लें पैटर्न

RPF Constable Exam 2024 Date: आरपीएफ कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर परीक्षा की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जारी की जाएगी। अगर आप भी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा 2024 में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां एग्जाम पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

RPF Constable Exam 2024 Date

RPF Constable Exam 2024 Date, RPF Constable Exam 2024 Kab Hoga: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम 2024 डेट चेक कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम 2024 पैटर्न और मार्किंग स्कीम चेक कर सकते हैं।

RPF Constable Exam Date 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कुल 4660 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सब इंस्पेक्टर के 452 पद और कांस्टेबल के 4208 पद शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये और कांस्टेबल पदों के लिए 21700 रुपये महीने शुरुआती वेतन दिया जाएगा।

RPF Constable Exam 2024 Date: कब होगी कांस्टेबल परीक्षा

आरपीएफ में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का आयोजन सितंबर में किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

RPF Constable Exam 2024 Pattern: ऐसे होगी परीक्षा

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो आरपीएफ कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर एग्जाम में जनरल अवेयरनेस, अर्थमैटिक और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से कुल 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

RPF Constable Exam 2024 Kab Hai: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

आरपीएफ कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर एग्जाम में पास होने के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। वहीं, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article