जॉब्स

Patna High Court Recruitment 2025: पटना हाई कोर्ट में ग्रुप सी पदों पर नौकरी का मौका, 8वीं पास आज से करें अप्लाई, जानें तरीका

Patna High Court Recruitment 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से पटना हाई कोर्ट में मजदूर के कुल 171 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, साइकलिंग टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Image

Patna High Court Recruitment 2025

Patna High Court Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पटना हाई कोर्ट ने मजदूर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट phc-recruitment.com पर आज यानी 17 फरवरी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च निर्धारित की गई है। वहीं, अभ्यर्थी 20 मार्च तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

Patna High Court Notification 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से पटना हाई कोर्ट में मजदूर के कुल 171 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 74 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 17 पद, बीसी के लिए 20 पद, ईबीसी के लिए 31 पद, एससी के लिए 27 पद और एसटी के लिए 2 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 14800 रुपये से 40300 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

Patna High Court Group C Vacancy 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

मजदूर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 37 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, महिलाओं और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 8वीं पास और अधिकतम 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for Patna High Court Recruitment 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

Patna High Court Bharti 2025: ऐसे होगा चयन

मजदूर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, साइकलिंग टेस्ट, स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए सामान्य/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 700 रुपये और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article