एजुकेशन

JEE Main Paper 2 Result 2025: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट, यह रहा तरीका

JEE Main Paper 2 Result 2025: जेईई मेन पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) का आयोजन 30 जनवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Image

JEE Main Paper 2 Result 2025

JEE Main Paper 2 Result 2025: जेईई मेन परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट (JEE Main Result 2025 Paper 2) फरवरी में जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन पेपर 1 रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Main Paper 2 Result 2025: कब हुई थी परीक्षा

जेईई मेन पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) का आयोजन 30 जनवरी 2025 को किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 15 फरवरी को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 16 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download JEE Main Result 2025

  • जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जेईई मेन रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Result 2025: पेपर 1 का रिजल्ट जारी

जेईई मेन पेपर 1 का रिजल्ट 11 फरवरी को जारी किया गया था। सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 13.11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से करीब 12.58 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। बता दें कि जेईई मेन्स सेशन 1 एग्जाम 2025 में 14 छात्रों को 100 स्कोर मिला है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article