जॉब्स

NPCIL Recruitment 2025: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में निकली युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, सैलरी है जबरदस्‍त

NPCIL Recruitment 2025 Notification: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में नौकरी आई है। युवा उम्मीदवार डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) के पदों पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी, जानें कौन व कब तक कर सकता है अप्लाई

Image

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में निकली युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, जानें पात्रता

NPCIL Recruitment 2025 Notification PDF: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) पदों पर आज 29 अक्टूबर से आवेदन मंगाए हैं। केवल युवा उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 122 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी, जानें कौन कब तक कर सकता है अप्लाई व किन पदों पर मिल सकता है काम करने का मौका

आवेदन करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट npcil.nic.in पर जाना होगा।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू होगी जबकि आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025 है।

पदों का विवरण

डिप्टी मैनेजर (HR)31 पद
डिप्टी मैनेजर (F&A)48 पद
डिप्टी मैनेजर (C& MM) 34 पद
डिप्टी मैनेजर (लीगल)1 पद
जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर 8 पद
शैक्षणिक योग्यता

पात्रता के लिए आपको नीचे दिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करने की जरूरत है, हालांकि योग्य उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना आवश्यक है। डिप्टी मैनेजर पदों के लिए पीजी, एमबीए, एलएलबी या सीए जैसी अतिरिक्त योग्यताएं भी आवश्यक हैं।

NPCIL Recruitment 2025 Imp Date

NPCIL Recruitment 2025 Date

NPCIL Recruitment 2025 Date

आयु सीमा

डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए 21 से 30 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आवेदन शुल्क जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के लिए 500 रुपये है। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पदों के लिए शुल्क 150 रुपये है। SC, ST और PWD उम्मीदवारों को भुगतान से छूट दी गई है। भुगतान का तरीका ऑनलाइन रहेगा।

NPCIL Vacancy 2025: आवेदन कैसे करें

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in/MainSiten/DefaultInfo.aspx पर जाएं।

स्टेप 2: NPCIL डिप्टी मैनेजर और JHT 2025 नोटिफिकेशन खोजने के लिए “भर्ती नोटिफिकेशन” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: योग्यता, वैकेंसी ब्रेकअप और चयन प्रक्रिया के लिए एक बार आप भी विज्ञप्ति पढ़ लें।

स्टेप 4: अकाउंट बनाने के लिए जरूरी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी देकर रजिस्टर करें।

स्टेप 5: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और 27 नवंबर 2025 से पहले सबमिट करें।

NPCIL Recruitment 2025 salary

NPCIL Recruitment 2025 salary

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए स्किल टेस्ट और डिप्टी मैनेजर पदों के लिए इंटरव्यू शामिल होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article