देश

झारखंड स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दी बधाई, भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने झारखंड को आदिवासी गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम बताया। पीएम ने भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि खनिज, ऊर्जा, हस्तशिल्प और पर्यटन के क्षेत्र में राज्य में अपार संभावनाएं हैं।

Image

झारखंड स्थापना दिवस पर PM मोदी ने बिरसा मुंडा को किया याद। File Photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने झारखंड को आदिवासी गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम बताया। पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के घने जंगल, खूबसूरत झरने और ऐतिहासिक स्थल इसकी अलग पहचान को समृद्ध बनाते हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हिंदी में पोस्ट कर कहा, "झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं! यह राज्य आदिवासी गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है।"

बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान को किया याद

पीएम मोदी ने अपने संदेश में भगवान बिरसा मुंडा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की परंपराएं भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान की गाथाओं से लगातार प्रेरणा लेती रही हैं।

उन्होंने कहा कि खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक, झारखंड में अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

15 नवंबर 2000 को बना था झारखंड

झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग करके किया गया था। इस तरह राज्य ने रविवार को अपना स्थापना दिवस मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया कि झारखंड के मेहनती और प्रतिभाशाली लोगों के संकल्प और सामर्थ्य के बल पर राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article