अध्यात्म

Chhath Puja Saman ka list: छठ पूजा के सामान की लिस्ट, संध्या अर्घ्य छठ पूजा में क्या सामान चाहिए होता है

Chhath Puja Saman ka list, छठ पूजा सामान का लिस्ट: छठ पूजा में हर छोटी-बड़ी चीज का अपना महत्व होता है। संध्या अर्घ्य के समय सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए किन सामानों की जरूरत पड़ती है।

Image

Chhath Puja Saman ka list

Chhath Puja Saman ka list, छठ पूजा सामान का लिस्ट: लोक आस्था और विश्वास के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। यह त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार, आस्था और प्रकृति से जुड़ने का एक खूबसूरत अवसर भी है। छठ महापर्व में संध्या अर्घ्य का खास महत्व होता है। इस दिन व्रती डूबते हुए सूर्य को जल अर्पित करके सुख, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। आज संध्या अर्घ्य पूजा से पहले नोट करें छठ पूजा में क्या क्या सामान चाहिए होता है। छठ पूजा के सामान की लिस्ट, संध्या अर्घ्य छठ पूजा में क्या सामान चाहिए होता है।

संध्या अर्घ्य के लिए छठ पूजा के सामान की लिस्ट

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को पहले से इकट्ठा कर लेना अच्छा रहता है। इससे आखिरी समय में बाजार के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।

1. पूजा की मुख्य सामग्री

बांस का सूप और डाला

बांस की टोकरी

पीतल या तांबे का लोटा

थाली और कटोरी

दीपक और रुई की बाती

घी या तेल

अगरबत्ती और धूप

सिंदूर, अक्षत और हल्दी

फूल और माला

लाल या पीला कपड़ा

नारियल

2. छठ पूजा के प्रसाद की सामग्री

ठेकुआ बनाने के लिए गेहूं का आटा

गुड़ या चीनी

शुद्ध घी

चावल

दूध

केला

सेब

नारियल

गन्ना

अमरूद

नींबू

पानी वाला नारियल

मूली

अदरक

हल्दी और अन्य मौसमी फल

संध्या अर्घ्य में सूर्य देव को क्या चढ़ाया जाता है?

संध्या अर्घ्य छठ पूजा का बेहद भावुक और महत्वपूर्ण पल होता है। जब व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी में खड़े होते हैं, तब पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

इस समय सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना, अदरक, हल्दी और अन्य पूजा सामग्री सजाई जाती है। लोटे में साफ जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। पूजा में दीपक जलाया जाता है और छठी मैया की आराधना की जाती है। ध्यान रखें कि प्रसाद और फल की संख्या परिवार की परंपरा तथा स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article