Nandish Sandhu Ties Knot With Kavita Banerjee: टीवी के पॉपुलर एक्टर नंदिश संधू ने अपनी एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। नंदिश संधू ने 'उतरन' सीरियल से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने बॉलीवुड और ओटीटी के कई प्रोजेक्ट्स में भी हाथ आजमाया है। वहीं अब नंदिश संधू ने जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा है। उन्होंने अपने जीवन में प्यार को दूसरा मौका दिया और 44 साल की उम्र में अपना घर बसाया। नंदिश संधू ने धूम-धड़ाके से कविता बनर्जी संग शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
नंदिश संधू ने बाइक पर धमाकेदार एंट्री की। वहीं उनके आसपास मौजूद लोग झूमकर डांस करते नजर आए। इस दौरान नंदिश संधू के चेहरे पर भी बड़ी सी मुस्कान नजर आई।
कविता बनर्जी संग शादी के दौरान नंदिश संधू की खुशी देखने लायक रही। दोनों ने बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिये। बता दें कि बीते साल ही नंदिश और कविता ने अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।
जहां एक तरफ नंदिश संधू बेज कुर्ता और धोती में हैंडसम लगे तो वहीं कविता बनर्जी की भी दुल्हन के रूप में खूबसूरती देखने लायक रही। दोनों की जोड़ी को लेकर फैंस भी नजर उतार रहे हैं।
नंदिश संधू और कविता बनर्जी का रोका अक्टूबर, 2025 में ही हो गया था। लेकिन दोनों ने इस साल धूमधाम से शादी की है। नंदिश संधू और कविता बनर्जी की सगाई और अन्य रस्मों से जुड़ी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।
नंदिश संधू और कविता बनर्जी को शादी के लिए फैंस और स्टार्स से खूब सारी बधाइयां मिल रही हैं। बता दें कि कविता बनर्जी भी एक एक्ट्रेस हैं और वह नंदिश संधू से उम्र में 11 साल छोटी हैं।
नंदिश संधू की पहली शादी टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई संग हुई थी। लेकिन 2015 में जहां दोनों ने तलाक की याचिका दायर की तो वहीं 2016 में तलाक फाइनल हुआ। इसके 10 साल बाद नंदिश संधू ने कविता बनर्जी संग अपना घर बसाया।