जॉब्स

NFL Recruitment 2024: नवरत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, ग्रेजुएट करें अप्लाई, सैलरी होगी 56000 से ज्यादा

NFL Recruitment 2024 Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली नवरत्न कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) की तरफ से जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 336 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है।

Image

नवरत्न सरकारी कंपनी में नौकरी

Photo : Times Now Digital

NFL Recruitment 2024 Sarkari Naukri: केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली नवरत्न कंपनी नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) की तरफ से जूनियर इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 336 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है।

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2024 को शुरू हुई हो जाएंगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 8 नवंबर 2024 तक का समय दिया जाएगा। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

NFL Recruitment 2024 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- nationalfertilizers.com पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Careers के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Recruitment in NFL के लिंक पर जाना होगा।
  • इसके बाद Recruitment of Non-Executives in NFL-2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई डिटेल्स भरकर पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

NFL Recruitment 2024 For Non-Executives Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

एप्लीकेशन फीस

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (NFL) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया फीस जमा करने के बाद ही पूरी मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 200 रुपये निर्धारित है। वहीं, एससी और एसटी के लिए फ्री में आवेदन करने का मौका मिला है।

योग्यता और सैलरी

इस वैकेंसी के माध्यम से अकाउंट असिस्टेंट, लोको अटेंडेंट, लैब टेक्नीशियन, नर्स, स्टोर असिस्टेंट और जूनियर इंजीनियर जैसे पदों पर भर्तियां होंगी। इन पदों के लिए सैलरी लेवल 3 के तहत तय की गई है। इसमें बेसिक सैरी 23,000 रुपये से 56,500 रुपये तक होगी। वहीं, इस वैकेंसी में ग्रेजुएट्स आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article