जॉब्स

MPPGCL Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के बिजली कंपनी में जूनियर इंजीनियर और ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

MPPGCL Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने अपने यहां पर जूनियर इंजीनियर व ऑफिस असिस्टेंट, पॉली केमिस्ट और ऑफिस असिस्टेंट के 131 पदों पर भर्ती (MPPGCL Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpgcl.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (MPPGCL Junior Engineer Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 है। यहां आप एमपीपीजीसीएल के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

MPPGCL Recruitment 2025: मध्य प्रदेश के बिजली कंपनी में जूनियर इंजीनियर और ऑफिस असिस्टेंट समेत कई पदों पर वैकेंसी

MPPGCL Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: एमपी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MPPGCL Recruitment 2025) खबर है। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी ने 131 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpgcl.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (MPPGCL Junior Engineer Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 17 अक्टूबर 2025 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2025 थी। भर्ती परीक्षा भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना समेत कई शहरों में आयोजित की जाएगी। यहां आप एमपीपीजीसीएल के इन पदों पर आवदेन करने के लिए अभ्यर्थी क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

MPPGCL Junior Engineer Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हानो चाहिए। साथ ही बीई या बीटेक की डिग्री अनिवार्य है। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

MPPGCL Junior Engineer Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले MPGCL Assistant Engineer, Junior Engineer Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

MPPGCL Recruitment 2025: कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस व नॉन क्रीमिलेयर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क है।

MPPGCL Junior Engineer Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

एमपीजीसीएल के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां कंप्यूटर आधारिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार लिखित परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंटेशन वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

MPPGCL Junior Engineer Salary: जूनियर इंजीनियर व ऑफिस असिस्टेंट की सैलरी

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के जूनियर इंजीनियर व ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी की बात करें तो यहां चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 1 लाख रुपये से ज्यादा होगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article