जॉब्स

MPESB Group 5 Exam Date 2025: घोषित हुई एमपीईएसबी ग्रुप 5 भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख, नोट करें एग्जाम डेट

MPESB Group 5 Exam Date 2025, Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने ग्रुप 5 के 1170 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर (MPESB Group 5 Exam Date 2025) दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एमपीईएसबी ग्रुप 5 एग्जाम डेट जान सकते हैं।

Image

MPESB Group 5 Exam Date 2025: यहां देखें एमपीईएसबी ग्रुप 5 एग्जाम डेट

MPESB Group 5 Exam Date 2025, Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने ग्रुप 5 के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख घोषित कर (MPESB Group 5 Exam Date 2025) दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ व अन्य समकक्ष 1170 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। एमपीईएसबी के इन पदों पर आवेदन के लिए 30 दिसंबर को लिंक एक्टिव कर दिया (MPESB Group 5 Exam Date) गया था। यहां पंजीकरण की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2024 थी। वहीं अब परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। यहां आप जान सकते हैं।

MPESB Group 5 Exam Date 2025: कब होगी एमपीईएसबी ग्रुप 5 की परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल मंडल के ग्रुप 5 के स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 15 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। कयास लगाया जा रहा है कि 15 फरवरी की परीक्षा के लिए 10 फरवरी तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

MPESB Group 5 Admit Card 2024 Download

  • यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MPESB Group 5 Paramedical & Nursing Staff Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डेक्सटॉप पर से कर लें।

MPESB Group 5 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. पिता का नाम
  4. परीक्षा केंद्र का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का पता
  6. परीक्षा का समय
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना अनिवार्य है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article