MP Teacher Vacancy 2025 Notification Pdf: बड़ा मौका, अगर आप भी प्राइमरी शिक्षक बन अपना करियर बनाना चाह रहे हैं, तो ये स्वर्णिम अवसर हो सकता है, क्योंकि मध्य प्रदेश में प्राइमरी शिक्षक की बंपर भर्ती निकली है, जारी विज्ञप्ति कि जरिये 13000 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 18 जुलाई से शुरू हो गई है। जानें कौन कर सकता है आवेदन
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। ध्यान रहे, इस भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारियों को पात्र नहीं माना गया है।
MP Teacher Vacancy 2025 Last Date
इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग के 10150 पदों और जनजातीय विभाग के 2939 पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी, कुल मिलाकर 13089 पदों पर भर्ती होगी।
MP Teacher Vacancy 2025 In Hindi, एमपी प्राइमरी टीचर वैकेंसी
लिखित परीक्षा दो पाली में 31 अगस्त से आयोजित से शुरू की जा सकती है। पहली पाली सुबह 10.30 से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर करीब एक घंटा पहले पहुंचना होगा।
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग के लिए 21 वर्ष से 40 वर्ष।
- एमपी की महिला उम्मीदवार के लिए - 45 वर्ष।
- एमपी के आरक्षित वर्ग व दिव्यांग वर्ग के लिए - 45 वर्ष।
योग्यता, एमपी प्राइमरी टीचर एलिजिबिलिटी
- अभ्यर्थियों ने एमपी टीईटी (प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 या 2024) पास किया हो।
- कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डीएलएड डिप्लोमा। या कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री (बीएलएड) या ग्रेजुएशन एवं प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग को 500 रुपये जबकि एमपी के ओबीसी, एससी, एसटी, दिव्यांगजन को 250 रुपये आवेदन फीस के तौर पर देने होंगे।
वेतनमान, एमपी प्राइमरी टीचर सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम वेतन के रूप में 25300 रुपये दिए जाएंगे, इसके अलावा महंगाई भत्ता अलग से मिलेगा।
