MP Teacher Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मिडिल स्कूल टीचर और प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अब 20 फरवरी 2025 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, आवेदन पत्र में 25 फरवरी तक सुधार किया जा सकेगा।
MPESB Teacher Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 10758 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्राइमरी स्कूल टीचर के 2099 पद और मिडिल स्कूल टीचर के 8659 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा 20 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा का आयोजन राज्य के 13 शहरों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। बता दें कि प्राइमरी स्कूल टीचर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 25300 रुपये और मिडिल स्कूल पदों पर न्यूनतम 32800 रुपये महीने सैलरी होगी।
How to apply for MPESB Teacher Recruitment 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
MPESB Teacher Exam 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
मिडिल टीचर और प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
