REET Admit card 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के लिए एडमिट कार्ड 19 फरवरी को जारी किए जाएंगे। राजस्थान बोर्ड ने इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को ट्वीट के माध्यम से दे दी है।राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के लिए बोर्ड को करीब 14 लाख से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। एडमिट कार्ड 19 फरवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
REET Admit card Download: ऐसे डाउनलोड करें रीट एडमिट कार्ड
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के एडमिट कार्ड डाउलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- '
REET एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें। - लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण सबमिट करें
- इसके बाद REET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- REET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भों के लिए इसका प्रिंटआउट लें
REET EXAM DATE: कब होगी परीक्षा
रीट 2025 एग्जाम का आयोजन राज्यभर ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 फरवरी 2025 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 19 फरवरी 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी।
REET EXAM: कुल कितने आवेदन
रीट के लिए 14,29,172 आवेदकों ने आवेदन किया है। इनमें 9,68,074 आवेदकों ने लेवल 2 के लिए आवेदन किया है जबकि 3,46,444 उम्मीदवारों ने लेवल 1 के लिए आवेदन किया है। 1,14,654 उम्मीदवारों ने लेवल 1 और 2 दोनों के लिए आवेदन किया है।
