जॉब्स

MP Metro Recruitment 2024: मध्य प्रदेश मेट्रो में सुपरवाइजर और अकाउंटेंट समेत तमाम पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

MP Metro Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: मध्य प्रदेश मेट्रो रेलव कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सुपरवाइजर, मेंटेनर, एचआर, अकाउंट समेत तमाम पदों पर वैकेंसी (MP Metro Recruitment 2024) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आप एमपीआरसीएल के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

MP Metro Recruitment 2024: मध्य प्रदेश रेल कॉरपोरेशन ने निकाली वैकेंसी

MP Metro Recruitment 2024, Sarkari Naukri 2024: मध्य प्रदेश में मेट्रो नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (MP Metro Recruitment 2024) खबर है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेलव कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सुपरवाइजर, मेंटेनर, एचआर, अकाउंट समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (MP Metro Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2025 है। इसके बाद एप्लीकेशन की विंडो बंद कर दी जाएगी। यहां आप एमपी मैट्रो के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

MP Metro Recruitment 2024: किस पद पर कितनी वैकेंसी

मेंटेनर/ट्रेक7
मेंटेनर/ट्रेक्शन एंड E&M 05
मेंटेनर/सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम, रोलिंट स्टाफ 3
सुपरवाइजर /सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम, रोलिंट स्टाफ2
सुपरवाइजर/ट्रेक्शन एंड E&M 2
मेंटेनर/वर्क2
स्टोर (असिस्टेंट स्टोर)2
एचआर 2
सुपरवाइजर ट्रेक1
अकाउंट (असिस्टेंट फाइनेंस)

MP Metro Supervisor Recruitment 2024: क्वालिफिकेशन

एमपी मेट्रो के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त होर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही आईटीआई इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल में डिप्लोमा भी जरूरी है। इसके अलावा अकाउंट यानी असिस्टेंट फाइनेंस के पदों पर आवेदन के लिए बीकॉम,एमकॉम होना चाहिए। संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव भी अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

MP Metro Recruitment 2024 Age Limit: एज लिमिट

इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 43 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

MP Metro Recruitment 2024 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले mpmetrorail.com पर जाएं।
  • यहां MP Metro Rail Corporation Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अप अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा भरें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर अपने एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

MP Metro Vacancy 2024: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क की बात करें तो अभ्यर्थियों को 187 पर्सेंट जीएसटी के साथ 170 रुपये का भुगतान करना होगा।

MP Metro Supervisor Salary: सैलरी

आरआरबी के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट किया जाएगा। वहीं यहां सैलरी की बात करें तो अभ्यर्थियों को उनके ग्रेड के मुतापबिक 25000-110000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article