Jharkhand Swasthya Karyakarta Recruitment 2024: झारखंड में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 510 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा। इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एप्लीकेशन प्रोसेस, फीस, योग्यता और सैलरी की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।
JSSC Recruitment में कब तक करें अप्लाई?
झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (JSSC) की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती के लिए एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 सितंबर 2024 है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Jharkhand Swasthya Karyakarta के लिए करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- jssc.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Recruitments के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Jharkhand Swasthya Karyakarta (Field Worker) Recruitment 2024 के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स फीड करके रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Jharkhand Swasthya Karyakarta (Field Worker) Recruitment 2024 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
कौन कर सकता है अप्लाई?
झारखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से ज्यादा और 35 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं को आयु सी मा में छूट दी जाएगी।
सैलरी डिटेल्स
झारखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को ग्रुप सी के तहत तैनाती मिलेगी। इसमें पे मैट्रिक्स लेवल 1 के तहत सैलरी दी जाएगी। सैलरी 18000 रुपये से 56,900 रुपये तक होगी। साथ ही कई तरह के सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
