JSSC Constable Admit Card 2024 Release Date, Jharkhand Constable Admit Card 2024 Kab Aayega: झारखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी झारखंड पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
JSSC Constable Exam 2024 Date: कब आएगा कांस्टेबल एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन अगस्त या सितंबर में किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
How to download JSSC Constable Admit Card 2024
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JSSC Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के कुल 4919 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें रेगुलर के 3799 पद और बैकलॉग में 1120 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
