एजुकेशन

UP Police Constable Admit Card 2024: इस तारीख को जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, uppbpb.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UP Police Constable Admit Card 2024 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UP Police Constable Admit Card 2024

UP Police Constable Admit Card 2024 Kab Aayega: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 20 अगस्त (UP Police Constable Admit Card 2024 Release Date) को जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Police Constable Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा राज्य के 6500 केंद्रों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में 50.14 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 20 अगस्त को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

How to download UP Police Constable Admit Card 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Exam 2024 Pattern: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article