Daily Horoscope 4 November 2026: 4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में हैं, जबकि राहु कुंभ, शनि मीन और मंगल कर्क राशि में स्थित हैं। गुरु, केतु और चंद्रमा का सिंह राशि में संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का प्रभाव रहेगा। इस ग्रह स्थिति का असर सभी 12 राशियों के करियर, बिजनेस, आर्थिक स्थिति और लव लाइफ पर देखने को मिल सकता है।
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, कार्तिक माह भगवान विष्णु की उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन भगवान श्रीराम या भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप का ध्यान करते हुए उनके नाम का मानसिक जप करें। बुधवार को राहु से जुड़ी परेशानियों के लिए बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा। राहुकाल में उड़द, कंबल और तिल का दान कर सकते हैं। अन्न दान और जरूरतमंदों की सहायता करना भी पुण्यदायी रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए बुधवार का दिन आर्थिक मामलों में खुशखबरी लेकर आ सकता है। दीपोत्सव से पहले धन प्राप्ति के अच्छे योग बन रहे हैं। चंद्रमा और गुरु का पंचम भाव में गोचर स्टूडेंट्स के लिए शुभ है। पढ़ाई और करियर को नई दिशा देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। बिजनेस में व्यावसायिक प्रगति के रास्ते खुलेंगे, हालांकि नई बिजनेस डील करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी समय महत्वपूर्ण है। अपनी प्राथमिकताओं को समझें और समय का सही इस्तेमाल करें। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
आज का उपाय: श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें। तिल और गुड़ का दान करें। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 1 और 3
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को बुधवार को किसी भी मामले में असमंजस की स्थिति से बचना होगा। बिजनेस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन कुछ दिन पहले जिस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित थे, उसमें रुकावट आ सकती है। ऑफिस में विवाद होने की आशंका है। अपनी बात रखते समय संयम बनाए रखें और किसी भी बहस को बढ़ाने से बचें। शुक्र का प्रभाव आर्थिक मामलों में प्रगति के अवसर दे सकता है। परिवार से जुड़े किसी विशेष काम को पूरा करने में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। आर्थिक और पारिवारिक फैसलों में जल्दबाजी न करें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 4 और 7
भाग्य प्रतिशत: 65%
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन नौकरी और बिजनेस में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। चंद्रमा और गुरु का तृतीय भाव में गोचर आईटी और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और मेहनत का लाभ मिलेगा। हालांकि, टाइम मैनेजमेंट सही नहीं रहने से कुछ परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपने काम की प्राथमिकताएं तय करें। शुगर और बीपी की समस्या से जूझ रहे लोगों को सेहत के प्रति विशेष सावधानी रखनी चाहिए। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है।
आज का उपाय: भगवान शिव की उपासना करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।
शुभ रंग: हरा और नीला
शुभ अंक: 4 और 7
भाग्य प्रतिशत: 70%
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का दिन नौकरी और करियर के मामले में कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। लगातार मेहनत करने के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है। हालांकि, मीडिया, बैंकिंग और मैनेजमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। ऑफिस में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है, इसलिए अपने काम पर फोकस बनाए रखें। चंद्रमा, गुरु और केतु का प्रभाव आर्थिक और पारिवारिक मामलों को महत्वपूर्ण बना सकता है। लव लाइफ में खुशियां बनी रहेंगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। सेहत में पहले के मुकाबले सुधार महसूस हो सकता है। धैर्य के साथ अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें।
आज का उपाय: गुरु और चंद्रमा से संबंधित वस्तुओं का दान करें। सफेद और पीले रंग के वस्त्रों का दान भी शुभ रहेगा।
शुभ रंग: सफेद और नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 70%
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए बुधवार का दिन नौकरी और बिजनेस में प्रगति के अवसर लेकर आ सकता है। चंद्रमा और गुरु आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे गजकेसरी योग का प्रभाव बन रहा है। सूर्य, शुक्र और बुध का तृतीय भाव में गोचर भी आपके कामकाज को गति दे सकता है। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन सही मार्गदर्शन और प्रयासों से परिस्थितियां बेहतर होंगी। बिजनेस को नई दिशा देने का समय है। अपने अनुभव और अच्छे संपर्कों का लाभ उठाएं। नौकरी और व्यवसाय में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में ईमानदारी बनाए रखें और पार्टनर से कोई बात न छिपाएं।
आज का उपाय: सूर्यदेव की उपासना करें और अन्न का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 4 और 8
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन भाग्य और बिजनेस के लिहाज से अच्छा रह सकता है। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी हो सकती है। चंद्रमा और गुरु का द्वादश भाव में गोचर खर्च बढ़ा सकता है, लेकिन बिजनेस से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। शुक्र का प्रभाव नई बिजनेस प्लानिंग को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। आईटी और मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। प्रेम जीवन में रिश्तों की गहराई महसूस होगी। आपका जुड़ाव केवल दिखावे तक सीमित न रहकर भावनात्मक और आत्मिक स्तर पर मजबूत हो सकता है। बुध के प्रभाव से स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग पाने के लिए अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखें।
आज का उपाय: भगवान गणेश की उपासना करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें। उच्च अधिकारियों का सहयोग पाने के लिए सूर्योपासना भी करें।
शुभ रंग: लाल और पीला
शुभ अंक: 5 और 7
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए बुधवार का दिन बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए खास रह सकता है। राशि स्वामी शुक्र सूर्य और बुध के साथ आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा और गुरु का एकादश भाव में प्रभाव आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के अवसर दे सकता है। आपकी कार्यशैली और बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। नौकरी में आगे बढ़ने के लिए नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है, जिससे मन को सुकून मिलेगा। हालांकि, मानसिक भय और अनावश्यक तनाव से दूर रहने की जरूरत है। ज्यादा भागदौड़ से सेहत प्रभावित हो सकती है। अपनी दिनचर्या में आराम के लिए भी समय निकालें।
आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: नीला और आसमानी
शुभ अंक: 5 और 7
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुधवार का दिन नौकरी और करियर में बदलाव के संकेत दे सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन में असमंजस रह सकता है। हालांकि, अपनी मौजूदा जॉब पोजिशन को लेकर लंबे समय से बनी चिंताओं का समाधान मिलने की संभावना है। चंद्रमा और गुरु का दशम भाव में गोचर करियर के लिए शुभ रहेगा। नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करें। बिजनेस में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में शुक्र का अनुकूल प्रभाव रिश्तों में मिठास बढ़ाएगा। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है।
आज का उपाय: भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर जाएं और उनकी चार परिक्रमा करें।
शुभ रंग: नारंगी और पीला
शुभ अंक: 3 और 9
भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए बुधवार का दिन भाग्य के लिहाज से अच्छा रह सकता है। चंद्रमा और राशि स्वामी गुरु का नवम भाव में गोचर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के अवसर देगा। नौकरी करने वाले लोग अपने काम को लेकर गंभीर रहेंगे। किसी नए पद या जिम्मेदारी को पाने के लिए आपकी कोशिशें जारी रहेंगी। अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाने पर ध्यान दें। बिजनेस में भी नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, किसी अनचाही यात्रा के कारण परेशानी हो सकती है। जरूरी न होने पर यात्रा टालना बेहतर रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रिश्तों में ईमानदारी और भावनात्मक संतुलन बनाए रखें।
आज का उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें। लव लाइफ में मधुरता के लिए शुक्र और चंद्रमा के बीज मंत्रों का जप करें। असत्य बोलने से बचें और दान-पुण्य करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 1 और 2
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन बिजनेस में प्रगति लेकर आ सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पहले से बेहतर होंगी और नए काम की व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में कुछ बदलाव या उलटफेर होने की संभावना है। ऐसे समय में आत्मविश्वास बनाए रखें। आपकी सकारात्मक सोच मुश्किल परिस्थितियों को संभालने में मदद करेगी। चंद्रमा और गुरु का अष्टम भाव में गोचर कुछ मामलों में अचानक बदलाव ला सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। लव लाइफ में गुस्से और जल्दबाजी से बचें। कफ से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें।
आज का उपाय: भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें और पीले वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 6 और 8
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन कामकाज में व्यस्तता बढ़ाने वाला रह सकता है। बिजनेस में अचानक काम बढ़ सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सफलता मिलेगी। अपनी योजनाओं को छोटे-छोटे चरणों में बांटकर काम करें। वाहन खरीदने का अच्छा संयोग बन सकता है। बड़े भाई का सहयोग किसी महत्वपूर्ण काम में लाभ दिला सकता है। हालांकि, सेहत खराब होने की आशंका है। खानपान का ध्यान रखें और नियमित योग करें। लव लाइफ में तनाव रह सकता है, इसलिए पार्टनर के साथ बातचीत में संयम रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें।
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें। शिवलिंग पर दूध, गंगाजल और शहद अर्पित करें।
शुभ रंग: नीला और हरा
शुभ अंक: 5 और 7
भाग्य प्रतिशत: 60%
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए बुधवार का दिन बिजनेस और करियर के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है। चंद्रमा और गुरु का षष्ठम भाव में गोचर कामकाज से जुड़ी चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने के अवसर देगा। बिजनेस ग्रोथ को लेकर आप खुश रहेंगे। नौकरी में भी प्रगति की संभावना है। अपनी कार्यशैली में सुधार करें और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। कनिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। गुरु का प्रभाव आपकी विद्वता और विनम्रता को बढ़ाएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। युवा अपनी लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करना शुभ रहेगा।
आज का उपाय: ऋग्वैदिक श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का पाठ करें।
शुभ रंग: पीला और लाल
शुभ अंक: 3 और 9
भाग्य प्रतिशत: 65%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
