जॉब्स

JoSAA Counselling 2024: काउंसलिंग में किन डॉक्यूमेंट्स को ले जाना है अनिवार्य, कब है राउंड 1 अलॉटमेंट

JoSAA Counselling 2024 Documents Required: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण कल, 20 जून, 2024 को JoSAA Seat Allotment Round 1 का आयोजन किया जाएगा। सीट आवंटन जारी होने के बाद, काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार वेबसाइट - josaa.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

JoSAA काउंसलिंग 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज

JoSAA Counselling 2024 Documents Required: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण कल, 20 जून, 2024 को JoSAA Seat Allotment Round 1 का आयोजन किया जाएगा। सीट आवंटन जारी होने के बाद, काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार वेबसाइट - josaa.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JoSAA Seat Allotment Round 1 Date, जोसा काउंसलिंग 2024 राउंड 1 की तारीख

जोसा काउंसलिंग 2024 राउंड 1 का आयोजन कल 20 जून को किया जाना है, उम्मीदवार यहां से देखें किन डॉक्यूमेंट्स को साथ ले जाना अनिवार्य है।

JoSAA Seat Allotment Round 1 Time, जोसा काउंसलिंग 2024 राउंड 1 की टाइमिंग

शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 के लिए सीट आवंटन सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। उम्मीदवार समय से पहले पहुंचे, और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स के साथ उनकी फोटो कॉपी भी ले जाएं।

JoSAA Counselling 2024 Registration, जोसा काउंसलिंग 2024 राउंड 1 रजिस्ट्रेशन

आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही लिंक जेनरेट किया जाएगा और उम्मीदवारों को सीट आवंटन तक पहुंचने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

JoSAA Counselling 2024 Documents Required, किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

  • जेईई एडवांस्ड 2024 पंजीकरण के दौरान अपलोड की गई तस्वीर के समान दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
  • वैध फोटो पहचान पत्र
  • जेईई एडवांस्ड 2024 एडमिट कार्ड
  • जन्म तिथि प्रमाण (10वीं कक्षा की मार्कशीट)
  • 12वीं कक्षा (या समकक्ष) की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट
  • मेडिकल सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांगों के लिए प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • उम्मीदवारों और माता-पिता का पासपोर्ट (विदेशी नागरिकों के लिए) या ओसीआई प्रमाण पत्र या पीआईओ कार्ड (यदि लागू हो)
  • डीएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

JoSAA Counselling 2024 Round 1 Fee, जोसा के लिए काउंसलिंग फीस कितनी है?

एसबीआई के ई-चालान या नेट बैंकिंग द्वारा सीट स्वीकृति शुल्क भुगतान का प्रमाण (एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 15,000 रुपये और अन्य के लिए 35,000 रुपये)

विशेषज्ञ के अनुसार, छात्रों को विकल्प दिया जाएगा ऑनलाइन रिपोर्टिंग में फ्रीज, फ्लोट और स्लाइड का विकल्प होगा। यदि विद्यार्थी पहले राउंड में आवंटित सीट से संतुष्ट है और आगे की काउंसलिंग में भाग नहीं लेना चाहता है तो वह फ्रीज का विकल्प चुन सकता है और जो विद्यार्थी आगे की काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें फ्लोट और स्लाइड का विकल्प चुनना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article