जॉब्स

ITBP Recruitment 2022: कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 09:05 AM IST

ITBP Head Constable and Constable Recruitment 2022: आईटीबीपी में 10वीं और 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी निकली है। हेड कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 81100 रुपए और कांस्टेबल पदों के लिए 69100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 29 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

आईटीबीपी में सरकारी नौकरी का मौका है।

Photo : iStock

ITBP Recruitment 2022, ITBP Head Constable and Constable Recruitment 2022: भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने कांस्टेबल (Constable) और हेड कांस्टेबल (Head Constable) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर 29 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 नवंबर निर्धारित की गई है।

ITBP Vacancy 2022: कितने पद खाली?

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से भारत तिब्बत सीमा पुलिस में हेड कांस्टेबल के 58 पद और कांस्टेबल के 128 पदों पर भर्ती की जाएगी। हेड कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। जबकि, कांस्टेबल पदों के लिए लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन मिलेगा।

ITBP Job Eligibility: क्या होनी चाहिए योग्यता?

हेड कांस्टेबल पदों के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। जबकि, कांस्टेबल पदों के लिए 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। इसके अलावा न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 25 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ITBP Exam 2022: ऐसे होगा चयन

आईटीबीपी में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, प्रैक्टिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। ‌

ITBP Job Application: ऐसे करें आवेदन

योग्य अभ्यर्थी आईटीबीपी कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in 29 अक्टूबर से 27 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article