जॉब्स

ISRO Recruitment 2025: इसरो में टेक्निशियन और कुक समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

ISRO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन साइंटिस्ट, इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिस्ट असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, रेडियोग्राफर और कुक समेत कई पदों पर भर्ती (ISRO Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (ISRO Scientist Recruitment) सकते हैं। यहां आप इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवदेन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

ISRO Recruitment 2025: इसरो में टेक्निशियन और कुक समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी

ISRO Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इसरो में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ISRO Recruitment 2025) खबर है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने अपने यहां पर साइंटिस्ट, इंजीनियर, टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिस्ट असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, रेडियोग्राफर और कुक समेत कई पदों पर भर्ती (ISRO Scientist Recruitment) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (ISRO Library Assistant Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर 2025 है। यहां आप इसरो के (ISRO Cook Recruitment) इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

ISRO Recruitment 2025: किस पद पर कितनी वैकेंसी

टेक्निशियन B70
टेक्निकल असिस्टेंट28
साइंटिस्ट/इंजीनियर23
साइंटिफिक असिस्टेंट03
लाइब्रेरी असिस्टेंट A01
रेडियोग्राफर A01
ड्राफ्ट्समैन B02
कुक03
फायरमैन A06
लाइट व्हीकल ड्राइवर A03
नर्स B01

ISRO Scientist Recruitment 2025: यहां देखें शैक्षिक योग्यता

इसरो के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई, बीटेक, बीएससी, एमएससी या एमटेक होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। इसके अलावा यहां अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।

ISRO Recruitment 2025 Apply Online:कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ISRO Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

ISRO Scientist, Library Assistant, Cook Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

इसरो के इन पदों पर आवेदन शुल्क की बात करें तो कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित है। यहां अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा के बाद आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

ISRO Recruitment 2025: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल के जरिए किया जाएगा। वहीं सैलरी की बात करें तो यहां चयनित उम्मीदवारों को 19900 रुपये से लेकर 177500 रुपये सैलरी दी जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article