जॉब्स

IPPB Recruitment 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन, जानें योग्यता

IPPB Recruitment 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जीक्यूटिव के 51 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 13 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद, ओबीसी के लिए 19 पद, एससी के लिए 12 पद और एसटी के लिए 4 पद शामिल हैं।

Image

IPPB Recruitment 2025

IPPB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में एग्जीक्यूटिव के 51 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 13 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 3 पद, ओबीसी के लिए 19 पद, एससी के लिए 12 पद और एसटी के लिए 4 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर आज यानी 1 मार्च से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च निर्धारित की गई है।

IPPB Executive Recruitment 2025: कौन कर सकेगा आवेदन

एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

How to apply for IPPB Recruitment 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की, यह रहा तरीका

IPPB Executive Recruitment 2024: कितना देना होगा शुल्क

योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर 21 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीएच वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article