एजुकेशन

SSC GD Constable Answer Key 2025: इस वेबसाइट से डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की, यह रहा तरीका

SSC GD Constable Answer Key 2025: इस प्रक्रिया के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

Image

SSC GD Constable Answer Key 2025

SSC GD Constable Answer Key 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (SSC GD Constable Answer Key 2025) जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2025 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC GD Constable Answer Key 2025: दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी, 5 फरवरी, 6 फरवरी, 7 फरवरी, 10 फरवरी, 11 फरवरी, 12 फरवरी, 13 फरवरी, 17 फरवरी, 18 फरवरी, 19 फरवरी, 20 फरवरी, 21 फरवरी और 25 फरवरी 2025 तक सीबीटी मोड में किया गया। अब इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download SSC GD Constable Answer Key 2025

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर जीडी कांस्टेबल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Constable Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 39481 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि जीडी कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article