अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: मूलांक 1 से 9 तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्रमोशन और किसे होगा कारोबार में लाभ

Aaj Ka Ankfal, आज का अंकफल 12 नवंबर 2026: मूलांक 1 से 9 तक जानें किसके लिए नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और किसे मिलेगा कारोबार में लाभ। पढ़ें आज के शुभ अंक, शुभ रंग, स्वास्थ्य संकेत और विशेष ज्योतिषीय उपाय।

Image

गुरुवार का अंकफल

Aaj Ka Ankfal, आज का अंकफल 12 नवंबर 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार हर तारीख का अपना विशेष महत्व होता है। जन्मतिथि से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति और जीवन की संभावनाओं के बारे में संकेत देता है। आज 12 नवंबर 2026 का दिन अंक ज्योतिष की दृष्टि से खास माना जा रहा है। आज का संयुक्त अंक 12 है, जिसका एकल अंक 3 बनता है। अंक 3 के स्वामी गुरु हैं, जबकि आज के भाग्यांक 6 का स्वामी शुक्र है।

इस तरह आज गुरु, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा के प्रभाव का विशेष महत्व रहेगा। आज गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु की पूजा और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना गया है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आज आपके जन्मांक के अनुसार नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, तो यहां पढ़ें मूलांक 1 से 9 तक का दैनिक अंकफल और अपने लिए शुभ अंक, रंग और विशेष उपाय।

आज का अंकफल: मूलांक 1 से 9 तक का भविष्यफल

1. मूलांक 1 (जन्मांक 01)

भाग्य प्रतिशत: 70%

शुभ अंक: 02 और 09

नौकरी और व्यवसाय: आज सूर्य आपके मूलांक के स्वामी और शुक्र भाग्यांक के स्वामी हैं। नौकरी में प्रगति के लिए 2 और 3 अंक वाले लोगों का सहयोग फायदेमंद हो सकता है। प्रमोशन मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। कारोबार में भी नए अवसरों पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य: आंखों से संबंधित परेशानी को नजरअंदाज न करें।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सात अन्न का दान करें।

शुभ रंग: लाल और हरा।

2. मूलांक 2 (जन्मांक 02)

भाग्य प्रतिशत: 65%

शुभ अंक: 01 और 03

नौकरी और व्यवसाय: आज चंद्रमा के साथ गुरु और मंगल का प्रभाव रहेगा। नौकरी में काम का दबाव बढ़ सकता है। आपको जिम्मेदारियों को समझदारी से पूरा करना होगा। कारोबार में 4 और 6 अंक वाले व्यक्तियों से सहयोग मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहने के संकेत हैं।

आज का उपाय: धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: हरा और बैंगनी।

3. मूलांक 3 (जन्मांक 03)

भाग्य प्रतिशत: 70%

शुभ अंक: 05 और 07

नौकरी और व्यवसाय: गुरु आपके मूलांक के स्वामी हैं और शुक्र आज के भाग्यांक के स्वामी हैं। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। चंद्रमा का सहयोग कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देगा। मंगल के प्रभाव से कारोबार में भी तरक्की के संकेत हैं।

स्वास्थ्य: सूर्य और गुरु का प्रभाव स्वास्थ्य के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और बैंगनी।

4. मूलांक 4 (जन्मांक 04)

भाग्य प्रतिशत: 70%

शुभ अंक: 06 और 07

नौकरी और व्यवसाय: आज भाग्यांक 6 आपके लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। शिक्षा, आईटी, बैंकिंग और मीडिया क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में 4 और 8 अंक वाले व्यक्तियों से लाभ मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रह सकता है।

आज का उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और लाल।

5. मूलांक 5 (जन्मांक 05)

भाग्य प्रतिशत: 75%

शुभ अंक: 04 और 07

नौकरी और व्यवसाय: आज शुक्र भाग्यांक के स्वामी और गुरु दिनांक के एकल अंक के स्वामी हैं। बुध और शनि का सहयोग आपके लिए लाभदायक हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। कारोबार में लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है।

आज का उपाय: गुड़ और गेहूं का दान करें।

शुभ रंग: आसमानी और नीला।

6. मूलांक 6 (जन्मांक 06)

भाग्य प्रतिशत: 65%

शुभ अंक: 05 और 07

नौकरी और व्यवसाय: आज शुक्र का प्रभाव आपके लिए विशेष महत्व रखता है। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 5 और 6 अंक वाले अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है। कारोबार में सफलता पाने के लिए नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: लीवर से जुड़ी समस्या वाले लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

आज का उपाय: मूंग का दान करें।

शुभ रंग: नीला और बैंगनी।

7. मूलांक 7 (जन्मांक 07)

भाग्य प्रतिशत: 65%

शुभ अंक: 04 और 08

नौकरी और व्यवसाय: आज नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कारोबार में प्रगति के संकेत हैं। 4 और 7 अंक वाले लोगों का सहयोग आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य: आंखों से संबंधित परेशानी वाले जातक सावधानी बरतें।

आज का उपाय: सूर्यदेव की उपासना करें।

शुभ रंग: लाल और पीला।

8. मूलांक 8 (जन्मांक 08)

भाग्य प्रतिशत: 75%

शुभ अंक: 02 और 03

नौकरी और व्यवसाय: आज शनि आपके मूलांक के स्वामी और शुक्र भाग्यांक के स्वामी हैं। नौकरी में प्रमोशन पाने के लिए प्रयास करने का अच्छा समय है। कारोबार में चंद्रमा और गुरु का सहयोग भविष्य में बड़ी सफलता के रास्ते खोल सकता है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहने के संकेत हैं।

आज का उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी।

9. मूलांक 9 (जन्मांक 09)

भाग्य प्रतिशत: 75%

शुभ अंक: 01 और 02

नौकरी और व्यवसाय: आज मंगल आपके मूलांक के स्वामी हैं और शुक्र भाग्यांक के स्वामी हैं। सूर्य का सहयोग कारोबार में आर्थिक लाभ दिला सकता है। नौकरी में 4 और 6 अंक वाले वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहने के संकेत हैं।

आज का उपाय: सात अन्न का दान करें और श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: सफेद और पीला।

आज का विशेष धार्मिक उपाय

आज गुरुवार होने के कारण भगवान विष्णु की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। भगवान विष्णु को श्रद्धापूर्वक प्रणाम करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। जरूरतमंद लोगों को अन्न और धार्मिक पुस्तकें दान करें। दुर्गासप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article