जॉब्स

IOCL Recruitment 2025: न लिखित परीक्षा न इंटरव्यू, आईओसीएल में अप्रेंटिसशिप करने का मौका, कई राज्यों में भरे जाएंगे 456 पद

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Notification: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने कई राज्यों में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी विज्ञप्ति के तहत 456 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकेंगे, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Image

IOCL अपरेंटिस भर्ती 2025 अधिसूचना 456 के लिए

IOCL Apprentice Recruitment 2025 Notification: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने कई राज्यों में ट्रेड, टेक्नीशियन और ग्रेजुएट अपरेंटिसशिप की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी विज्ञप्ति के तहत 456 पद भरे जाएंगे। आप जानते होंगे कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का एक उपक्रम है, जिसकी स्थापना 1964 में इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड और इंडियन रिफाइनरीज लिमिटेड के विलय से हुई थी। अगर आप भी यहां आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो 13 फरवरी, 2025 आवेदन कर सकेंगे, जानें क्या मांगी गई है योग्यता

आवेदकों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 31 जनवरी, 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

रिक्तियों का विवरण

IOCL Recruitment 2025 Notification Pdf के अनुसार, इन राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी — दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड

कौन कर सकता है आवेदन

ट्रेड अपरेंटिस के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण किया हो और संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र

टेक्नीशियन अपरेंटिस के लिए संबंधित विषय में पूर्णकालिक तीन वर्षीय डिप्लोमा

ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ पूर्णकालिक डिग्री (बीबीए/ बीए/ बीकॉम/ बीएससी) होना चाहिए।

IOCL Recruitment 2025 Official Website

इच्छुक उम्मीदवार iocl.com से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को विस्तृत पात्रता शर्तों के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए, ये रहा लिंक

कैसे होगा चयन

कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर होगा। चयनित लोगों को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। ध्यान रहे, जो अभ्यर्थी एनएपीएस (राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना)/एनएटीएस (राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना) पोर्टल पर पंजीकृत हैं और भर्ती के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें चयन हेतु विचार किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article