IOB Apprentice Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने यहां पर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती (IOB Apprentice Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अप्रेंटिस के कुल 750 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (IOB Apprentice Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 मार्च को लिंक एक्टिव किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2025 है। यहां आप आईओबी अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
IOB Apprentice Recruitment 2025: योग्यता और आयु सीमा
इंडियन ओवरसीज बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। यहां आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
IOB Apprentice Vacancy: कैटेगिरी वाइज पदों का विभाजन
यहां अप्रेंटिस के पदों का विभाजन कैटेगिरी वाइज किया गया है। अनारक्षित वर्ग (UR) के लिए 38 पद, ओबीसी के लिए 171, एससी के लिए 111, ईडब्ल्यूएस के 66 और एसटी के लिए 34 पद शामिल हैं।
IOB Apprentice Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले IOB की ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IOB Apprentice Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा
- इसका बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
IOB Apprentice Recruitment: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) - 944
- अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति (ST) - 708
- दिव्यांगजनों (Divyang) - 472
अभ्यर्थी यहां क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए अपनी फीस का भुगतान कर सकते हैं।
