Indian Coast Guard Recruitment 2025, Sarkari Naukri 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Indian Coast Guard Recruitment) खबर है। भारतीय तट रक्षक ने नाविक और यांत्रिक समेत 630 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Indian Coast Guard Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए बीते दिनों यानी 11 जून को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 25 जून 2025 है। यहां आप इंडियन कोस्ट गार्ड वानिक, यांत्रिक के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Indian Coast Gurd Recruitment 2025: क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक और यांत्रिक के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 22 साल होना चाहिए। साथ ही यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
Indian Coast Gurd Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Indian Coast Guard Navik/Yantrik Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
Indian Coast Gurd Navik Vacancy: कैसे होगा सेलेक्शन
इंडियन कोस्ट गार्ड में नाविक और यांत्रिक के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, एसेसमेंट टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट व इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
