दुनिया

जिनपिंग का व्हाइट हाउस में भव्य स्वागत, ट्रंप ने बताया अत्यंत घनिष्ठ मित्र; चीनी राष्ट्रपति बोले- प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए

Jinping US Visit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बहुप्रतीक्षित अमेरिका दौरा शुरू होने के बीच गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग के साथ अपनी ''अत्यंत घनिष्ठ मित्रता'' की सराहना की। शी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए।

Image

व्हाइट हाउस में ट्रंप ने जिनपिंग की मेजबानी की

Photo : AP

Jinping US Visit: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बहुप्रतीक्षित अमेरिका दौरा शुरू होने के बीच गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग के साथ अपनी ''अत्यंत घनिष्ठ मित्रता'' की सराहना की। अमेरिका के सबसे बड़े आर्थिक प्रतिद्वंद्वी देश के राष्ट्रपति के साथ चर्चा के लिए ट्रंप के सामने कई जटिल मुद्दे हैं, हालांकि औपचारिक वार्ता से पहले दोनों नेताओं ने अपने पुराने संबंधों का उल्लेख किया।

ट्रंप ने कहा, ''2016 में मेरे पहली बार निर्वाचित होने के बाद से ही राष्ट्रपति शी और मेरे बीच मित्रता रही है। वास्तव में यह अत्यंत घनिष्ठ मित्रता है, जो आपसी सम्मान और हमारे लोगों के महत्वपूर्ण हितों पर आधारित है।'' शी ने अमेरिका पहुंचने के बाद अपने संबोधन में कहा कि ''प्रतिस्पर्धा स्वस्थ होनी चाहिए और इसे एक सीमा के दायरे में रखा जाना चाहिए।''

व्हाइट हाउस में क्या बोले जिनपिंग

शी ने कहा, ''यह एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ होनी चाहिए, न कि ऐसा संघर्ष जिसमें एक पक्ष जीते और दूसरा हारे।'' शी ने अपने शुरुआती संबोधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना दोनों देशों की जिम्मेदारी है कि ''एआई का संचालन हमेशा मनुष्य के नियंत्रण में रहे''।

    चीनी नेता ने कहा, ''हमारे पास एआई को मानव कल्याण के लिए विकसित करने और उसका प्रबंधन करने की क्षमता और जिम्मेदारी दोनों हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एआई का विकास हमेशा मानव नियंत्रण में रहे और लोगों के कल्याण के लिए काम करे।''

    जिनपिंग ने ट्रंप को धन्यवाद दिया

    अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे जिनपिंग ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों महान देश हैं और दोनों देशों के लोग भी महान हैं।

    व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन

    ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात के दौरान व्हाइट हाउस परिसर के बाहर प्रदर्शन भी हुए। इसी दौरान दूर से प्रदर्शनकारियों की आवाजें सुनाई देती रहीं।

    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article