बॉलीवुड

दिग्गज एक्टर Mushtaq Khan ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका

Mushtaq Khan Dies: मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘वेलकम’, ‘गदर’ और ‘जोड़़ी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके मुश्ताक के निधन से इंडस्ट्री में शोक है।

Image

मुश्ताक खान का निधन (pic credit-times now navbharat)

हिंदी सिनेमा और टीवी जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान (Mushtaq Khan) का 56 साल की उम्र में निधन हो गया। ‘वेलकम’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ और ‘जोड़़ी नंबर 1’ जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले मुश्ताक ने लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया। वह ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग किरदारों में नजर आए, लेकिन अपने हर रोल को खास बना दिया। हिंदी फिल्मों के साथ उन्होंने टीवी पर भी काम किया। उनके निधन की खबर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके जाने से मनोरंजन जगत को बड़ा नुकसान हुआ है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-पहले दिन The Paradise करेगी ताबड़तोड़ कमाई, नानी की फिल्म बनाएगी नया रिकॉर्ड)

मुश्ताक खान की मौत से लगा झटका

रिपोर्ट के मुताबिक, मुश्ताक खान पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और लिवर कैंसर का इलाज चल रहा था। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने इंडिया टुडे से बातचीत में निधन की खबर की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मुश्ताक का इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। शिवम के अनुसार, करीब पांच साल पहले उन्हें कैंसर का पता चला था। हाल ही में बीमारी दोबारा बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुश्ताक खान का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। हालांकि, अंतिम संस्कार कहां और किस समय होगा, इसे लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार की ओर से जल्द ही बाकी जानकारी साझा की जा सकती है।

काफी पॉपुलर थे मुश्ताक खान

मुश्ताक खान ने हिंदी फिल्मों में कई दशकों तक काम किया उन्हें फिल्मों में अक्सर सपोर्टिंग रोल में नजर आए, लेकिन अपनी दमदार एक्टिंग से हर किरदार को यादगार बना देते थे। उन्होंने ‘राउडी राठौर’ और ‘हेरा फेरी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। हाल के सालों में वह ‘गदर 2’, ‘बधाई दो’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। उनकी सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक ‘वेलकम’ में थी। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म में उनका ‘मेरी एक टांग नकली है...’ वाला डायलॉग आज भी लोगों को खूब याद है। यह छोटा सा सीन उनकी पहचान का खास हिस्सा बन गया था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article