जॉब्स

Indian Army Agniveer Recruitment 2025: अग्निवीर भर्ती के लिए इस दिन से करें आवेदन, देखें फिजिकल से लेकर पदों की डिटेल्स

Army Agniveer Recruitment 2025: आर्मी में अग्निवीर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख घोषित हो गई है। इसमें आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2025 से शुरू हो रही है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अग्निवीर भर्ती की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

अग्निवीर भर्ती 2025

Photo : Times Now Digital

Army Agniveer Recruitment 2025: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2025 से शुरू हो रही है। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से 20 अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे। इस बार उम्मीदवार दो-दो पदों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। जैसे जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन, तकनीशियन और ऑफिस असिस्टेंट या स्टोर कीपर टेक्निकल।

अग्निवीर भर्ती में हर एक पद के लिए उम्मीदवारों को अलग-अलग लिखित परीक्षाएं देनी होंगी। वहीं, अग्निवीर भर्ती रैली में शारीरिक परीक्षा (Agniveer PET) में केवल एक बार ही शामिल होना पड़ेगा। वाराणसी के अलावा अन्य जिलों में अग्निवीर भर्ती की डिटेल्स भी जारी हो गई है।

मेरठ सेना भर्ती कार्यालय की ओर से जानकारी

सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत बेबले ने बताया कि इस वर्ष भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। जो उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। उम्मीदवार पहली बार दो पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी, जबकि भर्ती रैली नवंबर या दिसंबर में मेरठ में होगी।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर , बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर और मुजफ्फरनगर जिलों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया और भर्ती से संबंधित सभी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर मिलेगा। उम्मीदवार को आवेदन भरने में अगर कोई परेशानी हो, तो संबंधित सेना भर्ती कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

10वीं की मार्कशीट में अंकित अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, पते को ही फॉर्म भरने का आधार बनाएं। मोबाइल नंबर वही दें, जो आधार से लिंक हो। फॉर्म भरते समय अपना मोबाइल नंबर और ईमेल डालें।

Agniveer Recruitment Eligibility: क्या चाहिए योग्यता?

Agniveer Tradesman: सभी ट्रेडमेन के लिए 10वीं पास (हाउस कीपर और मेस कीपर को छोडकर-8वीं पास)। सभी विषयों में न्यूनतम अंक 33 प्रतिशत होना चाहिए। कक्षा 10वीं (मैट्रिक) में कुल मिलाकर 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक के साथ।

Agniveer Clerk, Store Keeper (Technical) All Arms: कक्षा 12वीं में अंग्रेजी और गणित, अकाउंटस या बुक कीपिंगि में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अलावा Typing Test भी होगा। 10+2 यानी इन्टरमीडिएट परीक्षा किसी भी स्ट्रीम में (कला वाणिज्य, विज्ञान) 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास तथा हर एक विषय में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

Agniveer Technical (All Arms) & Aviation & Ammunition Examiner: विज्ञान स्ट्रीम में 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% अंकों के साथ और प्रत्येक विषय में 40% अंकों के साथ।

एप्लीकेशन फीस

अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 250 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, एससी-एसटी कैंडिडेट्स को भी 250 रुपये जमा करने होंगे। फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in विजिट करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article