IDBI Bank JAM Recruitment 2025: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) की तरफ से ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 650 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- idbibank.in पर जाना होगा। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।
आईडीबीआई बैंक की तरफ से निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 मार्च 2025 तक का समय मिलेगा। इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
IDBI Bank Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन
- इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- idbibank.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Recruitments के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर IDBI Recruitment of Junior Assistant Manager के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाएं।
- अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
IDBI Recruitment of Junior Assistant Manager Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
IDBI JAM Eligibility and Salary: योग्यता और सैलरी
आईडीबीआई की तरफ से जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 600 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और Agri Asset Officer, AAO के पदों पर भर्तियां होंगी। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा और 32 साल से कम होनी चाहिए। बता दें कि इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर CTC 6.14 लाख यानी महीने का 51,000 से ज्यादा मिलेगा।
