IBPS SO Mains Admit Card 2025 Released: आईबीपीएस एसओ की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS SO Mains Admit Card 2025) खबर है। भारतीय बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (IBPS SO Mains Admit Card) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकत हैं। अभयर्थी 9 नवंबर तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे।
IBPS SO Mains Exam Date 2025
बता दें आईबीपीएस मेन्स की परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। आईबीपीएस ने 17 अक्टूबर को स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। वहीं अब अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS SO Mains Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS SO Mains Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IBPS SO Mains Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का पता
IBPS SO Mains Admit Card 2025: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे यहां अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही छात्र एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
