महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रविवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पुणे से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट संख्या 6E 0623 ने उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के चलते वापस पुणे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। विमान में 192 लोग सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गियर में आई खराबी
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 ने रविवार सुबह पुणे से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद विमान का लैंडिंग गियर वापस अपनी जगह पर नहीं मुड़ पाया। इस तकनीकी समस्या के बाद विमान को पुणे एयरपोर्ट पर वापस उतारने का फैसला लिया गया।
192 लोग थे विमान में सवार
इस फ्लाइट में कुल 192 लोग सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बताया गया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।क्या होता है लैंडिंग गियर?
लैंडिंग गियर विमान के पहियों और उनसे जुड़े सिस्टम को कहा जाता है। इसका इस्तेमाल विमान को रनवे पर उतारने और जमीन पर चलाने के लिए होता है। उड़ान भरने के बाद आमतौर पर विमान के पहिए अंदर की ओर मुड़कर निर्धारित जगह में चले जाते हैं, जिससे हवा का प्रतिरोध कम होता है।
